नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नमो ऐप को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुआ कहा कि इस ऐप की मदद से भारतीयों के निजी डेटा को उनकी मंजूरी के बगैर अमरिकी कंपनी को साझा की जा रही हैं. राहुल ने मोदी को तंज कसते हुए एक ट्वीट में लिखा,…
हाय! मेरा नाम नरेंद्र मोदी है, मैं भारत का प्रधानमंत्री हूं. जब आप मेरे आधिकारिक ऐप में साइनअप करते हैं तब मैं आपका सारा डेटा अमेरिकी कंपनियों को अपने दोस्तों को दे देता हूं. कांग्रेस ने नमो ऐप के मुद्दे पर पीएम मोदी को घेर रखा है.
कांग्रेस ने दावा किया है कि नरेंद्र मोदी ऐप पर प्रोफाइल बनाने वालों की निजी जानकारियां ‘क्लेवर टैप’ नाम की अमेरिकी कंपनी को भेजी जा रहीं हैं. इसके अलावा राहुल ने नमो ऐप के मुद्दे को नहीं दिखाने का आरोप लगा मीडिया की भी आलोचना की है.
हालांकि बीजेपी की तरफ से कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि कांग्रेस केवल पीएम मोदी से नहीं बल्कि नमो ऐप से भी डरी हुई है. आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी ऐप ऐंड्रॉयड प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध है और अबतक इसे 50 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है.
Read More : राहुल ने NAMO APP पर उठाए सवाल, PMO ने कहा-कांग्रेस टेक्नॉलजी में जीरो
Leave a Reply