पीएम मोदी बोले , 5 सेकंड में वोट देकर 5 सालों का राज का आशीर्वाद दीजिए !

पीएम मोदी बोले , 5 सेकंड में वोट देकर 5 सालों का राज का आशीर्वाद दीजिए  !

खरगौन ।  खरगौन में लोकसभा चुनाव 2019 की अपनी आखिरी चुनावी जनसभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने मतदाताओं से 5 सेकंड में वोट देकर 5 सालों का राज सौंपने की अपील की। पीएम ने आतंकवाद, गरीबी, किसान, बिजली, महिला सशक्तिकरण, शौचालय के मुद्दों पर जनता से समर्थन मांगा।

इसके बाद ‘अबकी बार, 300 पार’ का आशीर्वाद मांगते हुए चुनावी अभियान की समापन किया। पीएम मोदी ने कहा, ’21वीं सदी के भारत के इन्हीं निर्माताओं के उत्साह का परिणाम है कि देश आज कश्मीर से कन्याकुमारी और कच्छ से लेकर कामरूप तक पूरा देश कह रहा है- ‘अबकी बार, मोदी सरकार’। मैं तो 3-4 दिन से सुन रहा हूं- अबकी बार, 300 पार। ईवीएम मशीन में जाकर वोट देने में केवल 5 सेकंड का वक्त लगता है। आप मुझे 5 सेकंड देकर अगले 5 सालों की सत्ता सौंप दीजिए।’

पीएम ने कहा, ‘मेरे चुनाव अभियान की शुरुआत मेरठ से हुई थी। अब आखिरी सभा खरगौन में हो रही है। ऐतिहासिक नजर से देखें तो मेरठ और खरगौन के बीच एक डोर ऐसी भी है, जिस पर अक्सर ध्यान नहीं जाता। दोनों ही शहर 1857 के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े हुए हैं।

पीएम ने भाषण में आदिवासी क्रांतिकारी भीमा नायक का भी जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने कहा- दिल्ली में कहते हैं चुनाव लंबा हो गया है वे थक गए हैं। मैं कहता हूं कभी आदिवासियों के बीच में आकर बैठो सारी थकान मिट जाएगी। आपको सौ सलाम भाइयों-बहनों। आपने 2019 के चुनाव में नया रंग भर दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *