पीएम मोदी : तमिलनाडु के सीएम से की बात, चक्रवात निवार से हुए नुकसान में सहायता का दिया भरोसा

[object Promise]

नई दिल्ली, एएनआइ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडप्पादी पलानीस्वामी से बात की और चक्रवात निवार के मद्देनजर स्थिति पर चर्चा करने के बाद, मृतक के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट किया, ‘बचाव और राहत कार्यों में सहायता के लिए केंद्रीय टीमों को तमिलनाडु भेजा जा रहा है।’

[object Promise]
पीएमओ का ट्वीट मोदी ने जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

पीएमओ की तरफ से बताया गया, मोदी ने जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। ‘प्रधान मंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।’ बता दें कि इससे पहले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने गुरुवार को तमिलनाडु में कुड्डालोर जिले के कई चक्रवात प्रभावित इलाकों का दौरा किया था और चक्रवात निवार से हुए कुल नुकसान का आकलन पर राहत राशि का आश्वासन दिया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *