पीएम मोदी चीन को सबक सिखाने की तैयारी में, तीनों सेनाओं ने  PMO को सौंपा ब्लू प्रिंट

[object Promise]

नई दिल्ली। चीन के साथ तनाव की स्थिति के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में लद्दाख के हालात पर विस्तृत जानकारी ली। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी ने तीनों सेनाओं से मौजूदा हालात पर विकल्प सुझाने को कहा है। तीनों सेनाओं की ओर से लद्दाख में चीन के साथ बने हालात पर पीएम नरेंद्र मोदी के समक्ष विस्तृत रिपोर्ट पेश की गई।

इस मीटिंग में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल भी उपस्थित थे।तीनों सेनाओं ने मौजूदा हालातों को देखते हुए आसपास मौजूद डिफेंस असेट्स और तनाव बढ़ने की स्थिति में रणनीतिक और सामरिक विकल्पों को लेकर सुझाव दिए। तीनों सेनाओं ने वर्तमान स्थिति को लेकर अपनी तैयारियों का ब्लूप्रिंट भी पीएम मोदी को सौंपा। पीएम मोदी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल और सीडीएस जनरल बिपिन रावत से स्थिति की जानकारी ली. जनरल बिपिन रावत ने तीनों सेनाओं की ओर से मौजूदा स्थिति और उससे निपटने हेतु महत्वपूर्ण इनपुट दिए। साथ ही सेनाओं की तैयारियों का खाका प्रस्तुत किया।

आपको बता दें कि पूर्वी लद्दाख से लगे चीन के इलाके में चीन और पाकिस्तान, शाहीन नाम से एक युद्ध अभ्यास कर रहा था. उसके बाद से चीन ने दौलत बेग ओल्डी, गलवान नाला और पेंग्योंग लेक पर अपने 5000 से अधिक सैनिक टेंटों के साथ तैनात कर दिए हैं । भारत ने भी चीन के सैनिकों के सामने बराबर की संख्या में तम्बू गाड़ के अपने जवान तैनात कर दिए। इससे पहले 6 और 7 मई को चीन और भारत के सैनिकों की बॉर्डर की निगरानी के दौरान पेंग्योंग लेक क्षेत्र में झड़प भी हुई थी। इसके बाद से पूर्वी लद्दाख की सीमा पर लगातार गतिरोध बना हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *