पीएम मोदी की हत्या की धमकी, असम से आया ई मेल दिल्ली पुलिस कमिश्नर का मिला

[object Promise]

नई दिल्ली । लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा की लहर को रोकने के लिए एक तरफ जहां विपक्ष ने महागठबंधन की पूरी तैयारी कर ली है, तो वहीं पीएम की जान को भी खतरा मंडरा रहा है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक को एक ईमेल मिला है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी दी गई है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बाबत एक धमकी भरा मेल दिल्ली पुलिस कमिश्नर को मिला है।

एक लाइन के मेल में पीएम मोदी को न केवल जान से मार देने की बात लिखी है, बल्कि इसका समय तय करते हुए 2019 के किसी महीने का ईमेल में जिक्र भी है। यह धमकी भरा ईमेल देश के पूर्वोत्तर राज्य असम के किसी जिले से भेजा गया है। इस ई-मेल के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पीएम बनने से पहले ही नरेंद्र मोदी आतंकियों के निशाने पर हैं। पुलिस का कहना है कि यह मेल असम के किसी जिले से भेजा गया है। मेल मिलने के बाद ही पुलिस इसकी तफ्तीश में जुट गई है।

[object Promise]
PMMODI1

पीएम मोदी की हत्या की साजिश रचे जाने का इससे पहले भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में पांच संदिग्धों की गिरफ्तारी के बाद नक्सलियों की ओर से सनसनीखेज खुलासा हुआ था। नक्सलियों के संपर्क में रहने के आरोप में दिल्ली से गिरफ्तार किए गए रोना जैकब विल्सन के पास से मिली चिट्ठी से साजिश का खुलासा हुआ था। हालांकि यह पहली बार नहीं है कि किसी ने पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी दी हो। इससे पहले 2014 में मोदी के पीएम बनते ही उनकी सुरक्षा व्घ्यवस्घ्था को काफी मजबूत कर दिया गया है।

पीएम बनने के बाद नरेंद्र मोदी की सुरक्षा घेरा को लगभग अचूक बना दिया गया है. पीएम मोदी जहां भी जाते हैं, वहां जमीन से लेकर आसमान तक चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाती है। मोदी की सिक्युरिटी मनमोहन सिंह की तुलना में तकरीबन दोगुनी है। उनकी सुरक्षा में विभिन्न घेरों के तहत एक हजार से ज्यादा कमांडो तैनात रहते हैं।

[object Promise]
PMMODI1

भारत में राजनीतिक या अन्य दौरों और कार्यक्रमों के दौरान एसपीजी के जवान तैनात रहते हैं। इससे पहले मोदी के काफिले में चलने वाली कारों की एसपीजी अच्छी तरह जांच करती है। बता दें कि पीएम मोदी के काफिले में एक जैमर से लैस गाड़ी रहती है, जिसमें दो एंटिना फिट रहते हैं। ये सड़क के दोनों तरफ 100 मीटर की दूरी तक रखे बिस्फोटक को निष्क्रिय कर सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *