पीएम मोदी का ‘आत्मनिर्भर भारत’ मंत्र, जिसे ऑक्सफोर्ड ने चुना हिंदी वर्ड ऑफ द ईयर जानें क्या है

[object Promise]

कोविड-19 महामारी के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने आर्थिक पैकेज के लिए जब ऐलान किया तो उसी वक्त उन्होंने आत्मनिर्भर भारत पर जो दिया। देश को सशक्त, स्वावलंबी और आत्म निर्भर बनाने के लिए इस अभियान की शुरुआत हुई थी।

आपको बता दें कि ऑक्सफोर्ड लैंग्विजेज ने आत्मनिर्भर भारत को 2020 का हिंदी भाषा का शब्द घोषित किया है। बीती दिन बजट 2021 पेश करने के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आत्मनिर्भर भारत पैकेज का जिक्र किया था। इस शब्द का चयन भाषा विशेषज्ञों कृतिका अग्रवाल, पूनम निगम सहाय और इमली फॉक्सेल के एक सलाहकार पैनल द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद आत्मनिर्भता शब्द सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया है। भारत के सार्वजनिक शब्दकोष में एक वाक्यांश और अवधारणा के रूप में जोड़ा गया है। जिसे आत्मनिर्भरता कहा गया है।

जानें क्या है आत्मनिर्भर भारत

पीएम नरेंद्र मोदी का ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ उनकी पार्टी की मूल अवधारणा के अनुसार, एक महत्वकांक्षी परियोजना है। जिसका उद्देश्य सिर्फ कोविड-19 महामारी के दुष्प्रभावों से लड़ना नहीं, बल्कि भविष्य के भारत का पुनर्निर्माण करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भारत को एक आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए एक विजन रखा गया। इसका पहली झलक 12 मई 2020 दिखी। जब उन्होंने वैश्विक महामारी को लेकर आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी।

फिर कैसे बनेगा आत्मनिर्भर भारत

एक रिपोर्ट के मुताबित, भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। अब तक जो नीतियां सामने आई हैं, वो विकास की गारंटी नहीं हैं। घरेलू बाजार का विस्तार, छोटे उपभोक्ताओं के बीच बढ़ती डिमांड और निवेश की मांग एक कारगर विकास रणनीति के लिए महत्वपूर्ण है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *