पीएम नरेंद्र मोदी ने दी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को जन्मदिन की बधाई

[object Promise]

पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के 87वें जन्मदिन पर बधाई दी है। अमेरिका के एक सप्ताह के दौरे पर गए पीएम मोदी ने अल सुबह ट्वीट कर पूर्व पीएम के लंबी और स्वस्थ जीवन की कामना की।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘हमारे पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। मैं उनकी लंबी और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।’ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था। मनमोहन 2004-2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे।

पीएम मोदी के अलावा कांग्रेस के कई नेताओं ने भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को शुभकामनाएं दी हैं। पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह से ट्वीट कर कहा, ‘मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उन्होंने देश को मजबूत आर्थिक ताकत बनाने में काफी अहम भूमिका निभाई है। भगवान उनको खुश और स्वस्थ जीवन दे।’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *