पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघन जम्मू-कश्मीर के बारामूला में नियंत्रण रेखा पर

[object Promise]

श्रीनगर। पाकिस्तान ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बगैर किसी उकसावे के संघर्षविराम का उल्ल्ंघन किया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने कहा, पाकिस्तान ने आज सुबह बारामूला जिले के रामपुर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर मोर्टार और अन्य हथियारों से गोलाबारी कर बगैर किसी उकसावे के संघर्षविराम का उल्लंघन किया।

उन्होंने कहा, माकूल जवाब दिया जा रहा है। कश्मीर संभाग में पाकिस्तान द्वारा शुक्रवार को किया गया संघर्षविराम उल्लंघन जम्मू संभाग में एक श्रंखलाबद्ध संघर्षविराम उल्लंघनों के बाद हुआ है। इसके पहले गुरुवार को जम्मू में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा किए गए संघर्षविराम उल्लंघन में सेना का एक जवान शहीद हो गया था और एक नागरिक घायल हो गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *