पाकिस्तान की 70 साल की योजनाएं हो जाएंगी J&K में विकास होने पर नाकाम- विदेश मंत्री

[object Promise]

वॉशिंगटन। जम्मू कश्मीर हमेशा से अपनी प्राकृतिक संपदा और विवादों के कारण दुनियाभर में चर्चाओं में रहा है। मोदी सरकार ने करीब दो माह पहले वहां से आर्टिकल 370 हटाकर जम्मू कश्मीर के विशेष राज्य का दर्जा खत्म कर दिया था। इसके बाद से ही स्थानीय और विपक्षी दल इसका खूब विरोध कर रहे हैं। यहां तक कि हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान को भी यह बात फूटी आंख नहीं सुहाई।

पाकिस्तान ने दुनियाभर के देशों का समर्थन हासिल करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया, लेकिन उसे अपने पुराने दोस्त चीन के अलावा किसी का साथ नहीं मिला। अब कश्मीर मुद्दे पर भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक बार फिर स्थिति साफ की है।

जयशंकर फिलहाल अमेरिका दौरे पर हैं और उन्होंने मंगलवार को वॉशिंगटन में एक प्रमुख थिंक-टैंक सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज में विदेश नीति के बारे में बात करते हुए बताया कि एक बार जब जम्मू-कश्मीर में विकास होने लग जाएगा, तो राज्य के खिलाफ पाकिस्तान की पिछले 70 साल की योजनाएं विफल हो जाएंगी।

कश्मीर घाटी में फिलहाल मोबाइल नेटवर्क के निलंबन का कारण इंटरनेट और सोशल मीडिया के दुरुपयोग को रोकना है। इन पर ऐहतियातन पाबंदी लगाई गई है, जिससे भारत विरोधी तत्व इसका गलत इस्तेमाल नहीं कर पाएं। वहां लगाई गई पाबंदियों का मकसद लोगों की सुरक्षा से ही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *