पाकिस्तान का कश्मीर पर रुख दक्षिण एशिया में तनाव बढ़ाने वाला

[object Promise]

कश्मीर पर पाकिस्तान के रुख को कूटनीतिक जानकार दक्षिण एशिया में तनाव बढ़ाने वाला मान रहे हैं। पाकिस्तान जानबूझकर कश्मीर के अंदरूनी इलाकों और सीमा पर तनाव भड़काने का प्रयास कर रहा है जिससे किसी भी तरह से मामले का अंतरराष्ट्रीयकरण किया जा सके।

जानकारों के मुताबिक पाकिस्तान ने पीओके में आतंकी ठिकानों को सक्रिय करने से लेकर सीमा पर गोलीबारी करके तनाव बढ़ाने की कोशिश की है। उसकी ओर से कश्मीर में घुसपैठ कराने की कोशिश भी लगातार हो रही है, लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों की तत्परता से उसके सारे प्रयास विफल हुए हैं। जानकारों ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर को लेकर जिस तरह से भड़काऊ बयानबाजी कर रहा है उसकी भारी कीमत उसे चुकानी पड़ सकती है।

जानकारों ने कहा कि भारत लगातार संयम भरी प्रतिक्रिया दे रहा है। लेकिन भारत के अंदरूनी मामले को लेकर अगर लगातार परेशानी पैदा करने की कोशिश की गई तो अलग अलग मंचों पर इसे लेकर भारत का रुख भी आक्रामक हो सकता है।

सूत्रों ने कहा कि भारत की सभी स्थितियों से निपटने की पूरी तैयारी है। कूटनीतिक स्तर पर भारत की ओर से जवाब दिया जा रहा है। सभी प्रमुख देशों को भरोसे में लेने की कोशिश की गई है। यहां तक कि चीन को भी अपना पक्ष समझाने का प्रयास भारत ने किया है।

इसके साथ ही भारत ने पाक सीमा से होने वाली आक्रामकता का जवाब देने की भी पुख्ता तैयारी की है। आतंकियों की घुसपैठ रोकने के लिए भी सेना और बीएसएफ पूरी तरह से मुस्तैद हैं। घुसपैठियों को ढेर करने की रणनीति पर सुरक्षा बल काम कर रहे हैं और घाटी में सुरक्षा घेरा मजबूत रखा   गया है।

विश्लेषण
* पड़ोसी देश घाटी के अंदरूनी इलाकों में हालात बिगाड़ रहा।
* भारत लगातार संयम भरी प्रतिक्रिया दे रहा है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *