दिवंगत अभिनेता के परिवार और फैंस के लिए आज का दिन काफी खास रहा। लंबे समय से हो रही सीबीआई जांच की मांग पर आखिर आज मोहर लग गई। सुशांत सिंह के केस की जांच अब सीबीआई करेगी। इस बात को लेकर एक्टर के परिवार और फैंस काफी खुश हैं। सभी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच सुशांत से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है। कुछ दिनों पहले जहां ये इस बात को लेकर चर्चा थी कि सुशांत के जीवन पर एक फिल्म बनने जा रही है जिसका नाम ‘सुसाइड और मर्डर’ है। इसमें एक्टर के रोल में टिकटॉकर सचिन तिवारी नजर आने वाले हैं।

वहीं अब खबर है कि सुशांत सिंह राजपूत के जीवन पर बेस्ड वेब सीरीज बनने जा रही है। इस वेब सीरीज में पाकिस्तानी अभिनेता हसन खान लीड के लीड रोल प्ले करने की खबरें काफी चर्चा में हैं। इस बात का दावा करते हुए खुद पाकिस्तानी अभिनेता हसन खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। हालांकि अभी तक इस बात को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
अभिनेता हसन खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट अपनी और सुशांत सिंह की फोटो का एक कोलाज शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘अल्हम्दुलिल्लाह एक प्रोजेक्ट मिल है, जो कि वास्तव में मेरे दिल के बहुत करीब है। सुशांत सिंह राजपूत का किरदार नई वेब सीरीज में निभा रहा हूं।’
इस खबर के सामने आते ही सुशांत सिंह के फैंस भड़क गए हैं। उन्होंने हसन खान पर सोशल मीडिया पर निशाना साधते हुए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘सुशांत के साथ कोई मेल नहीं है, वह केवल एक है और किसी के पास अपने चरित्र को काव्य करने के लिए क्षमता नहीं है।’
वहीं दूसरा यूजर लिखता है, ‘इस दोनों के बीच कोई तुलना नहीं है। ये मामला अभी जांच के तहत है और आप लोग सीबीआई के लिए तो बोलने नहीं आए और उसके नाम से नोट छापना शुरू कर दिया। भगवान के लिए इसे रोक दो।’ वहीं तीसरे ने लिखा, ‘क्षमा करें, आपने खुद को उसके प्रति संवेदना देने या सुशांत के लिए न्याय मांगने के लिए कष्ट नहीं किया।’
Photo Credit : Pakistani Actor Hasan Khan Instagram
Leave a Reply