NEW DELHI :सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 5 फरवरी, 2021 वायदा के सोने की कीमत एमसीएक्स (MCX) एक्सचेंज पर 519 रुपये की भारी गिरावट के साथ 48,702 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। इसके अलावा पांच अप्रैल, 2021 के सोने की वायदा कीमत इस हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स (MCX) पर 514 रुपये की गिरावट के साथ 48,715 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई।
इस सप्ताह सोने के भाव में गिरावट दर्ज हुई है। इस सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 11 जनवरी को एमसीएक्स (MCX) पर पांच फरवरी, 2021 वायदा के सोने का भाव 48,786 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला था। वहीं, इससे पिछले सत्र में इस सोने की कीमत 48,967 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को पांच मार्च, 2021 वायदा की चांदी का भाव एमसीएक्स (MCX) पर 1919 रुपये की भारी गिरावट के साथ 64,764 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। इस चांदी का भाव इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 11 जनवरी को एमसीएक्स (MCX) पर 63,603 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुला था। इससे पिछले सत्र में यह 64,231 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।
Leave a Reply