पहला लोकपाल देेश को मिल गया , जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष ने ली शपथ

[object Promise]

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस पीसी घोष आज देश के पहले लोकपाल बन गए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें शपथ ग्रहण करवाई।जस्टिस पी. सी. घोष वर्तमान में राषट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्‍य रह चुके हैं। जस्टिस घोष को मानवाधिकार कानूनों के जानकार के तौर पर भी जाना जाता है।

आपको बता दें कि लोकपाल केंद्रीय सतर्कता आयोग के साथ मिलकर काम करेगा।  न्यायमूर्ति घोष को 19 मार्च को देश का पहला लोकपाल नियुक्त किया गया था। आज शपथ ग्रहण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और चीफ जस्टिस रंजन गोगोई भी मौजूद थे।

जस्टिस घोष इससे पहले आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस और सुप्रीम कोर्ट के जज रह चुके हैं। जस्टिस घोष वर्तमान में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य भी हैं और मानवाधिकार कानूनों के जानकार के तौर पर उन्हें माना जाता है।

एक आधिकारिक आदेश के अनुसार सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की पूर्व प्रमुख अर्चना रामसुंदरम, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्य सचिव दिनेश कुमार जैन, महेंद्र सिंह और इंद्रजीत प्रसाद गौतम को लोकपाल का गैर न्यायिक सदस्य नियुक्त किया गया है जबकि न्यायमूर्ति दिलीप बी भोंसले, न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार मोहंती और न्यायमूर्ति अजय कुमार त्रिपाठी को भ्रष्टाचार निरोधक निकाय का न्यायिक सदस्य नियुक्त किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *