Grenade blast near West Bengal school
पश्चिम बंगाल के हल्दीबारी इलाके के एक स्कूल में भगदड़ मचने से 68 छात्राएं घायल हो गईं. छात्राओं ने स्कूल के पास स्थित एक पुलिस स्टेशन में हुए ग्रेनेड धमाके को गलती से भूकंप समझ लिया.
धमाके की आवाज़ इतनी तेज़ थी कि कुछ छात्राएं उसे सुनकर बेहोश हो गईं और कई घबराहट में जान बचाने के लिए भागने लगीं, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया.
यह घटना तब हुई जब हल्दीबारी पुलिस स्टेशन में एक जिंदा ग्रेनेड को निष्क्रिय किया जा रहा था और उसमें विस्फोट हो गया. पुलिस ने 15 नवंबर को ये बम टाउन क्लब इलाके से बरामद किया था.
हल्दीबारी पुलिस स्टेशन से सटे हल्दीबारी गर्ल्स हाई स्कूल में घटना के समय परीक्षा चल रही थी. ग्रेनेड धमाके की आवाज़ जैसे ही छात्राओं तक पहुँची, वो चौंक गईं. धमाके की आवाज़ और धुएं को देखकर छात्राएं अपनी जान बचाने के लिए भागने लगीं.
भगदड़ के बाद कई छात्राएं घायल हो गईं और कुछ सकते में हैं. स्कूल प्रशासन ने घटना के बाद परीक्षा को भी रद्द कर दिया है.
Leave a Reply