पत्नी, तीन अबोध बच्चों का कातिल बना ट्यूटर

पत्नी, तीन अबोध बच्चों का कातिल बना ट्यूटर

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी की महरौली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है। बिहार के पूर्वी चंपारण निवासी एक शिक्षक ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि एक निजी शिक्षक उपेंद्र शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके अवसाद से पीड़ित होने का संदेह है।

मिली जानकारी के मुताबिक, इस हत्या को उपेंद्र शुक्ला नाम के शख्स ने अंजाम दिया। 42 साल का उपेंद्र ट्यूशन पढ़ाता है। उसने अपनी पत्नी अर्चना शुक्ला और तीनों बच्चों की हत्या कर दी। बच्चों की उम्र क्रमशः 6, 5 साल और 2 महीने थी। आरोपित की सास महरौली में उसके दो कमरों के मकान में मौजूद थीं.। अधिकारी ने कि शनिवार सुबह जब उपेंद्र ने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला, तो उसकी सास ने पड़ोसियों को इसकी सूचना दी. पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ा तो उपेंद्र को शवों के साथ बैठा पाया।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उन लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. कुमार ने बताया कि एक लिखित नोट मिला है, जिसमें उपेंद्र ने पत्नी और बच्चों की हत्या की बात कबूल की है। हालांकि, उसने इसमें इसका कारण नहीं बताया है. अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ये हत्याएं शनिवार की अहले सुबह करीब एक से डेढ़ बजे के बीच की गयी. उन्होंने बताया कि इसमें इस्तेमाल चाकू जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *