पति के गंजे होने पर महिला तलाक देने निकली, यामी गौतम ने खबर पर दिया यह रिएक्शन

[object Promise]

नई दिल्लीl फिल्म अभिनेत्री यामी गौतम ने सोशल मीडिया पर एक खबर पर प्रतिक्रिया दी हैl दरअसल खबर यह है कि उत्तर प्रदेश की एक महिला ने गंजे पति से तंग आकर तलाक के लिए अर्जी दी हैl यामी गौतम की फिल्म ‘बाला’ भी इसी विषय पर केंद्रित थीl उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला को जब पता चला कि उसका पति गंजा हैl उसने परेशान होकर तलाक के लिए अर्जी दे दी हैl

यामी ने इसी प्रकार की भूमिका फिल्म बाला में निभाई थीl खबर को शेयर करते हुए यामी गौतम ने लिखा है, ‘हे भगवान’ साथ ही उन्होंने इसे फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक को टैग भी किया हैl इसके बाद यामी गौतम के प्रशंसक सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैंl वहीं खबर की महिला के अनुसार उसका पति हमेशा विग लगाए रहता थाl शादी के 1 साल बाद अब उन्हें इस बात का पता चला हैl यामी गौतम फिल्म अभिनेत्री हैं और वह कई फिल्मों में काम कर चुकी हैl वह कई फिल्मों में काम करने वाली हैl उनकी बहुत जल्द फिल्म दसवीं आने वाली हैl

यामी फिलहाल अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘दसवी’ की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म का निर्माण दिनेश विजन, संदीप लेजेल और शोभना यादव कर रहे हैl फिल्म में यामी को एक पुलिस अधिकारी के रूप में देखा जा सकता है। फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा कर रहे हैं। यामी को आखिरी बार नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी’ में विक्रांत मैसी के साथ देखा गया था। यामी की भूत पुलिस भी जल्द रिलीज होनेवाली है। फिल्म भूत पुलिस में सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडीज और अर्जुन कपूर की प्रमुख भूमिका हैं।

यामी गौतम सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैl वह अक्सर अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करती रहती हैl उनकी तस्वीरें काफी पसंद की जाती हैl यामी को इसके पहले फेयर एंड लवली ऐड के लिए भी काफी ट्रोल किया गया थाl

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *