पतांजलि ने उ.प्र. में फूड प्रोसेसिंग पार्क रद्द करने की घोषणा की!

[object Promise]

पतंजलि आयुर्वेद ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में प्रस्तावित मेगा फूड प्रोसेसिंग प्रोजेक्ट को रद्द करने का घोषणा कर दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा रामदेव से फोन पर बात की। रामदेव ने योगी को आश्वस्त किया है कि प्रोजेक्ट यूपी में ही रहेगा।

इससे पहले पतंजलि के एक अधिकारी ने कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण को जमीन हस्तांतरण के लिए राज्य सरकार से जरूरी मंजूरी नहीं मिली। वहीं यूपी के फूड प्रोसेसिंग सचिव जेपी मीणा ने कहा कि जरूरी शर्तों को पूरा करने के लिए पतंजलि काे चार माह का समय दिया गया था।

इससे पहले पतंजलि आयुर्वेद के मैनेजिंग डायरेक्टर आचार्य बालकृष्ण ने ट्वीट करके कहा, “यूपी सरकार से जरूरी मंजूरी नहीं मिलने के कारण हम इस प्रोजेक्ट को रद्द कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि अब हम किसी अन्य राज्य में इस प्रोजेक्ट को ले जाएंगे।

जमीन और बैंक लोन सहित चार-पांच शर्तें फूड पार्क खोलने की इच्छुक किसी भी पार्टी के लिए जरूरी हैं

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *