पटना-रांची मुख्यमार्ग पर ट्रक और कार की भीषण टक्कर, 10 लोगों की मौत

[object Promise]

पटना/रामगढ़ ।  पटना-रांची मुख्यमार्ग पर शनिवार की सुबह एक ट्रक ने इनोवा कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दस लोगों की मौत हो गई। ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना रांची-पटना मुख्य मार्ग के कुजू ओपी थाना क्षेत्र के एनएच-33 पर हुई।

इस हादसे में एक ट्रक ने इनोवा कार में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इनोवा कार में सवार छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल जाने के क्रम में दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया है कि सभी मृतक मूल रूप से बक्सर जिले के पिहिया जोवियारा गांव के रहने वाले थे और फिलहाल अब वे रांची के हटिया में रह रहे थे। सभी लोग भोजपुर जिले के बिहिया से मुंडन संस्कार के बाद रांची के हटिया लौट रहे थे। मौके से दो लोगों के पहचान पत्र मिले हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *