पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर जनपद में ऑनलाइन व्याख्यान माला की गई आयोजित

[object Promise]

बुलंदशहर में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर जनपद बुलंदशहर में ऑनलाइन एक व्याख्यान माला आयोजित हुई। जिसमें मुख्य वक्ता डॉ महेंद्र सिंह जल शक्ति मंत्री रहे। व्याख्यानमाला की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने की व संचालन जिला उपाध्यक्ष दीपक ऋषि ने किया।

व्याख्यान माला को संबोधित करते हुए डॉ महेंद्र सिंह ने जनपद बुलंदशहर में किए गए सेवा कार्यो के लिए जिला अध्यक्ष को बधाई दी। उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का पवित्र भूमि मथुरा के नगला चंद्रभान में जन्म हुआ था जिन्होंने एकात्म मानववाद का दर्शन दिया एवं* *अंत्योदय का विचार दिया। उपाध्याय ने बताया की अंतिम सीढ़ी पर बैठे हुए व्यक्ति को कैसे उसका उत्थान हो इस विचार पर दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय का दर्शन दिया।

उन्होंने बताया “नर सेवा ही नारायण सेवा” “महिलाओं का सम्मान, गरीबों का उत्थान” ”

एक जन, एक संस्कृति, एक भारत, श्रेष्ठ भारत” “हर हाथ को काम,हर खेत को पानी” नरेंद्र मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की सभी नीतियों पर काम किए हैं “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” मोदी ने कहा हर गरीब का बैंक में खाता होना चाहिए। 32 करोड़ों लोगों के बैंकों में खाते खुलवाए। अब ₹1 ऊपर से चलता है तो पूरा ₹1 ही खाते में सीधा पहुंचता है। भारतीय जनसंघ ने ग्रामोदय का नारा दिया, विनोवा भावे ने सर्वोदय का नारा दिया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय का नारा दिया, परंतु मोदी ने इन तीनों को मिलाकर राष्ट्रोदय की बात कही। मोदी ने गरीबों, किसानों की हमेशा चिंता की है। नीम कोटेड यूरिया देने का काम मोदी ने किया। फसल बीमा योजना देने का काम भाजपा ने किया। अटल बिहारी बाजपेई ने किसान क्रेडिट कार्ड चालू किया। 1947 से अब तक पहली बार मोदी ने किसान सम्मान निधि देने का काम किया है किसी सरकार ने काम नहीं किया। भारत को एक साथ जोड़ने का काम मोदी ने किया। किसान अपनी उपज को अपने मूल्यों के आधार पर प्रदेश के भीतर या बाहर कहीं भी बेच सकता है। किसानों में झूठ व भ्रम फैलाया जा रहा है। मोदी द्वारा किए गए कामों से कांग्रेस बौखलाई हुई है।

जिला अध्यक्ष भाजपा अनिल सिसोदिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की जो अपेक्षा होगी हम काम को करने का हर भरसक प्रयास करेंगे एवं संगठन के सभी कार्य को करेंगे।

इस वेबीनार में मुख्य रूप से यशस्वी सांसद डॉ भोला सिंह, डॉ महेश शर्मा, विजेंद्र सिंह विधायक खुर्जा, देवेंद्र लोधी विधायक स्याना, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज गर्ग, जिला महामंत्री अजय त्यागी, संजय गुर्जर, संतोष बाल्मीकि, जिला मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी, रामकिशन लोधी, प्रयाग मोहन लोधी आदि उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *