नेशनल एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट फिर टला, जारी होंगे नतीजे अब 25 मार्च को

[object Promise]

नेशनल एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट एक बार फिर टल गया है। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस (Tata Institute of Social Science, TISS) आज नेशनल एंट्रेंस टेस्ट (TISS National Entrance Test, TISSNET 2021) के नतीजों की घोषणा नहीं करेगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस परीक्षा के नतीजे 25 मार्च को जारी किए जाएंगे। ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। वहीं रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर tiss.edu पर नतीजे चेक कर सकते हैं इसके अलावा चाहें तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट देख सकते हैं।

TISSNET Result 2021: रिजल्ट जारी होने के बाद ऐसे कर पाएंगे चेक

वैसे यह यह दूसरी बार है, जब संस्थान ने TISSNET परिणाम तिथि में बदलाव किया है। इसके पहले यह रिजल्ट 16 मार्च, 2021 को रिलीज होने वाला था। लेकिन फिर टालकर आज यानी कि 19 मार्च के लिए जारी किया गया था। लेकिन अब इसे भी स्थगित कर दिया गया था। वहीं TISSNET परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी को ऑनलाइन कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में देश भर के नामित केंद्रों पर किया गया था।

इंस्ट्टीयूट की ओर से आयोजित होने वाली यह परीक्षा मास्टर ऑफ आर्ट्स / मास्टर ऑफ साइंस / बीएड-एमएड इंटीग्रेटेड) प्रोगाम में परीक्षा देने के लिए आयोजित की जाती है। वहीं तुलजापुर, गुवाहाटी, हैदराबाद और चेन्नई के TISS परिसरों में स्टूडेंट्स को मिलता है।

The post नेशनल एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट फिर टला, जारी होंगे नतीजे अब 25 मार्च को appeared first on Jan Sandesh Online.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *