इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संघर्ष के अग्रणी भूमिका निभाने वाले सुभाष बाबू ने अपने जीवन अपना जीवन न्योछावर कर के इस देश को जो दिया उसके लिए यह देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। नेता जी ने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन को पूरे विश्व में पहुंचा कर अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर विवश कर दिया। नेता जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर हम भारतवासियों का सच्चे मन से चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
नेता जी ने दुनिया के सबसे बड़े साम्राज्य के शासकों के खिलाफ देश की आवाज को बुलंद करने के लिए जिस प्रकार से नेता जी ने आजाद हिंद फौज का गठन किया व स्वतंत्रता की लड़ाइयां लड़ी उसका उदाहरण आज भी पूरे दुनिया में नहीं मिलता है। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ओमप्रकाश तिवारी,संतोष कुमार,नवीज आलम,जीवन प्रकाश राय,पेशकार सिंह,राज किशोर सिंह,उपेंद्र सिंह, सिकंदर अली,महमूद अली आदी मौजुद रहे।
Leave a Reply