नीरव मोदी पर कसा शिकंजा, ED ने घर पर की छापेमारी

[object Promise]

मुंबईः पंजाब नैशनल बैंक में हुए 11400 करोड़ रुपए के महाघोटाले के आरोपी नीरव मोदी पर जांच एजेंसियों का शिकंजा कसता जा रहा है। नीरव मोदी के मुंबई स्थित घर पर प्रवर्तन निदेशालय छापेमारी कर रही है। वहीं नीरव मोदी के सूरत के 3 और दिल्ली के एक ठिकाने पर भी छापेमारी हो रही है। आज सुबह ही सीबीआई ने मुंबई की ब्रैडी हाउस ब्रांच को सील कर दिया है। इसी ब्रांच में नीरव मोदी घोटाला हुआ था।

शायराना अंदाज में राहुल का हमला, कहा- नीरव हुआ फरार, कहां हैं ‘चौकीदार’?

3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
गौरतलब है कि पीएनबी घोटाले में सीबीआई ने 17 फरवरी को पहली गिरफ्तारी की। 3 आरोपियों गोकुलनाथ शेट्टी, मनोज करात, हेमंत भट् को अरेस्ट कर विशेष अदालत में पेश किया गया था जहां तीनों की 14 दिन के लिए CBI रिमांड पर भेज दिया है। अब 3 मार्च तक CBI इन तीनों से कई राज उगलवाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *