नीतीश कुमार के साथ 14 मंत्रियों भी ली शपथ, BJP के नंद किशाेर बन सकते हैं स्पीकर

[object Promise]

पटना, बिहार की नई राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)  सरकार को लेकर तस्वीर शपथ ग्रहण के बाद साफ हो चुकी है। मुख्‍यमंत्री के रूप में जनता दल यूनाइटेड (JDU) सुप्रीमो नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने शपथ लिया तो बतौर उपमुख्‍यमंत्री भारतीय जनता पार्टी (BJP) के तारकिशाेर प्रसाद (Tarkishore Prasad) एवं रेणु देवी (Renu Devi) ने शपथ ली। मंत्रिमंडल में नीतीश कुमार के अलावा 14 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ लेने वाले मंत्रियों में बीजेपी के सात तथा जेडीयू के छह नाम शामिल रहे। इसके अलावा हिंदुस्‍तानी आवाम मोर्चा (HAM) और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के एक-एक मंत्री ने भी शपथ ली। जहां तक विधानसभा अध्‍यक्ष (Speaker) की बात है, यह पद बीजेपी के खाते में गया। बीजेपी के नंद किशाेर यादव (Nand Kishore Yadav) का स्‍पीकर बनाया जाना तय माना जा रहा है।

[object Promise]
बिहार की नई एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण सोमवार को हुआ। इसमें नीतीश कुमार के साथ 14 अन्‍य मंत्रियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। बीजेपी के नंद किशोर यादव को स्‍पीकर बनाना भी तय माना जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़ें खबर।

बीजेपी कोटे से होगा विधानसभा अध्‍यक्ष

नीतीश कुमार की नई सरकार में जिन मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की, उनमें विधानसभा अध्‍यक्ष विजय कुमार चौधरी का नाम भी शामिल है। ऐसे में उनकी भूमिका में बदलाव हो गया है। विधानसभा अध्यक्ष का पद बीजेपी के कोटे में गया है। इसके लिए नंद किशोर यादव का नाम तय हो गया बताया जा रहा है।

मुख्‍यमंत्री के साथ दो उपमुख्‍यमंत्री भी बनाए गए

एनडीए की नई सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा 14 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। बीजेपी कोटे से सात और जेडीसू कोटे से छह विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने वालों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी के बाद चौथे नंबर पर विजय चौधरी हैं। तारकिशोर और रेणु देवी को नीतीश की नई सरकार में उपमुख्‍यमंत्री बनाया गया है।

जेडीयू कोटे से इन्‍हें बनाया गया मंत्री

चौथे नंबर पर मंत्री पद की शपथ लेने वाले विजय चौधरी पहले विधानसभा अध्यक्ष थे। वे नीतीश कुमार के बेहद करीबी हैं और समस्तीपुर जिले के सरायरंजन से विधायक बने हैं। पांचवें नंबर पर जेडीयू कोटे से बिजेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली है। वे पिछली सरकार में भी उर्जा मंत्री रह चुके हैं। वे सुपौल से लगातार 1990 से विधायक हैं। छठे नंबर पर अशोक चौधरी ने शपथ ली है। वे महादलित समुदाय से हैं। पहले वे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष थे। बाद में नीतीश कुमार के साथ आ गए। अभी जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैैं। सातवें नंबर मेवालाल चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। वे मुंगेर के तारापुर से जेडीयू के विधायक हैं। उनकी पत्नी भी विधायक रह चुकी हैं। आठवें नंबर पर फुलपरास की जेडीयू विधायक शीला कुमारी ने शपथ ली। उन्होंने कांग्रेस के कृपानाथ पाठक को हराया है।

‘हम’ व ‘वीआइपी’ से दो ने ली शपथ

हिंदुस्‍तानी अवाम मोर्चा के अध्‍यक्ष जीतनराम मांझी के पुत्र संतोष सुमन की बारी नौवें नंबर पर आई। संतोष एमएलसी हैं। विकासशील इनसान पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी ने 10वें नंबर पर शपथ ली है। वे चुनाव हार चुके हैं।

बीजेपी से कौन बने मंत्री, जानिए 

मंगल पांडेय ने 11वें नंबर पर शपथ ली है। वे भी एमएलसी हैं और पिछली सरकार में भी मंत्री थे।

12वें नंबर पर बीजेपी कोटे से रामसूरत राय मंत्री बनाए गए हैं। वे औराई से दूसरी बार जीतकर आए हैं। उन्‍होंने माले के मोहम्मद आफताब को हराया है। आरा से बीजेपी विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने भी शपथ ली। राजपूत जाति के अमरेंद्र के पिता हरिहर सिंह बिहार के मुख्‍यमंत्री रह चुके हैं। बीजेपी के रामप्रीत पासवान ने मंत्री पद की शपथ ली। वे मधुबनी के राजनगर से विधायक हैं और दलित समुदय से आते हैं। जीवेश मिश्रा। वह दगभंगा के जाले से विधायक हैं. वह लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं।

राजभवन में 4:30 बजे शुरू हुआ शपथ ग्रहण

एनडीए की नई सरकार का शपथ ग्रहण सोमवार की शाम 4:30 बजे राजभवन में शुरू हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं बीएल संतोष शामिल रहे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए शपथ ग्रहण समारोह में कम लोगों की ही उपस्थिति रही।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *