नीति आयोग : सीईओ ने सेवापुरी ब्लाक में जांची प्रगति, बोले – ‘देश में प्रभावी होगा सेवापुरी मॉडल’

[object Promise]

वाराणसी, नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत शनिवार सुबह सेवापुरी ब्लाक पहुंचें, सीईओ के साथ आयोग के कई अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहे। सेवापुरी ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में नीति आयोग के चेयरमैन ने बैठक शुरू की तो अब तक की लागू की गई योजनओं और भविष्‍य को लेकर तैयार होने वाली योजनाओं को लेकर रणनीति बनाने और उसे धरातल देने की तैयारियों की समीक्षा की।

[object Promise]
सेवापुरी ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में नीति आयोग के चेयरमैन ने बैठक शुरू की तो अब तक की लागू की गई योजनओं और भविष्‍य को लेकर तैयार होने वाली योजनाओं को लेकर रणनीति बनाने और उसे धरातल देने की तैयारियों की समीक्षा की।

सीईओ ने आदर्श माडल ब्लाक सेवापुरी में अब तक हुए कार्यों की समीक्षा तो आगे का लक्ष्य भी निर्धारित किया। इसके बाद आयोग की टीम ब्लाक के हाथी गांव का निरीक्षण भी करने पहुंची। साथ ही कृषि समेत अन्य विभागों की ओर से लगाए गए स्टाल का अवलोकन भी किया। बैठक के बाद सीईओ श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में मत्था टेकने के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट से शाम पांच बजे तक नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

देश में प्रभावी होगा सेवापुरी मॉडल

नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कान्त ने कहा कि सेवापुरी मॉडल पूरे देश में प्रभावी होगा। सेवापुरी ब्लाक में विकास से जुड़े सभी कार्य पूरे किए जा चुके है। बिहैवियर चेंजिंग की दिशा में कार्य होने शेष हैं। पांच से छह माह में कार्य पुरे कर लिए जाएंगे। इस कार्य में वक्त लगता है। हालांकि, सभी विभाग दिल से इस कार्य में लगे हैं।सीईओ विकास खंड सेवापुरी ब्लाक के सभागार में शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। कहा कि मॉडल ब्लाक बनने के बाद इस ब्लाक का कार्य कम्युनिटी के हवाले कर दिया जाएगा। इसके बाद अधिकारी जिले के अन्य ब्लाक को मॉडल ब्लाक बनाने में जुट जाएंगे। इस ब्लाक में सिस्टम से अवगत होने के कारण अफसरों को अब दूसरे स्थान पर इस मॉडल पर कार्य करने में वक्त नहीं लगेगा।कहा कि आयोग का लक्ष्य है कि इस ब्लाक से जनांदोलन की शुरुआत हो। जब देश की सभी पंचायते इस ब्लाक की तरह बनने के लिए आगे आने लगे तो समझ लें मिशन सफल हो गया। इस दौरान व्‍यवहार परिवर्तन कार्य में सभी विभागीय अफसरों को सेवा दल का अधिक अधिक से इस्तेमाल पर जोर दिया। आयोग ने कहा कि अधिकारी किसी कार्य को लेकर मैसेजिंग बोझिल न बनाएं। ठोस मैसेजिंग हो और सभी की और से हो। नीति आयोग की टीम इसके बाद हाथी गांंव पहुंच कर आदर्श जलाशय, सामुदायिक शौचालय व् आयुष केंद्र आदि को देखा। सीईओ निरीक्षण के बाद विश्वनाथ धाम देखने के लिए रवाना हो गए। विश्वनाथधाम धाम देखने के बाद बाबतपुर से विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *