रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
जिलाधिकारी ने कन्ट्रोल रूम पर अधिकारियों की शिफ्टवार लगायी ड्यूटी
अमेठी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) अरुण कुमार ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्षता एवं शुचिता से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से दूरभाष पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण एवं विभिन्न समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु कलेक्ट्रेट में कन्ट्रोल रूम की स्थापना की है जिसका दूरभाष नम्बर 05368-244172, 244173 है। जिलाधिकारी ने कन्ट्रोल रूम हेतु प्रभारी अधिकारी के रूप में श्री राकेश कुमार अतिरिक्त उपजिलाधिकारी मो0नं0- 9125737735 तथा सहायक प्रभारी अधिकारी के रूप में श्रीमती विमला सिंह जिला क्रीड़ाधिकारी मो0नं0- 9415162848 व श्री कुमार गौरव सहायक अभियंता लोनिवि निर्माण खंड मो0नं- 9454332280 तथा श्री राम सनेही वर्मा जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मो0नं0- 9140897918 को नामित किया है। उन्होने कन्ट्रोल रूम पर अधिकारियों/कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगायी है जिसमें प्रातः 6:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक जिला क्रीड़ा अधिकारी, अपराहन 2:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक सहायक अभियंता लोनिवि निर्माण खंड तथा रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को नामित किया गया है।
Leave a Reply