नियमित ट्रेनें नहीं चलेंगी 12 अगस्त तक, बुक हुए टिकट का 100% रिफंड मिलेगा

[object Promise]

नई दिल्ली। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारतीय रेलवे ने फैसला लिया है की अब 12 अगस्त तक कोई भी रेगुलर ट्रेन नहीं चलाई जाएंगी।देश में कोरोना संक्रमण की वजह से लगाए गए लॉकडाउन की वजह से ट्रेनों के पहिए भी थम गए थे. हालांकि बाद में कुछ श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं और तमाम अन्य गाड़ियां भी पटरियों पर दौड़ाई गईं।

रेलवे ने यह कहा की 12 अगस्त तक पैसेंजर, एक्सप्रेस ट्रेंनों का संचालन नहीं होगा। एक जुलाई से 12 अगस्त के बीच इन गाड़ियों में यात्रा के लिए बुक किए सभी टिकट भी रद्द रहेंगे और 100% रिफंड मिलेगा । गुरुवार को रेलवे बोर्ड ने इसका सर्कुलर जारी कर दिया। बोर्ड के फैसले के मुताबिक इस दौरान स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *