नागपुर : CAA के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाकर RSS और बीजेपी ने निकाली रैली

[object Promise]

नागपुर। नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के समर्थन में नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के समर्थक संगठनों के लोग सड़कों पर उतर आए हैं। आरएसएस के नागपुर महानगर संघचालक राजेश लोया के नेतृत्व में यशवंत स्टेडियम में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा है।

इसके सपोर्ट में नागपुर में बीजेपी और आरएसएस ने एक रैली निकाली है। इस रैली में सबसे बड़ा तिरंगा का बना कर एक मानव श्रृंखला भी बनाई गई है। आरएसएस और भाजपा ने इस रैली में ये दिखाना चाहते हैं कि जहां देश में एक तरफ लोग इस कानून का विरोध कर रहे हैं जिसकी कोई आवश्यकता है ही नहीं।

गृहमंत्री अमित शाह ने भी पहले ही संसद में कहा था कि नागरिकता संशोधन कानून किसी भी तरह से भारत में पहले से रह रहे लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाती है और इससे देश के मुसलमानों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *