दुबई। बॉलीवुड की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में शुमार श्रीदेवी का हृदय गति रुक जाने के कारण अचानक निधन हो गया। निधन के समय वह दुबई में थीं। वह वहाँ एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने गयी थीं। उनका पार्थिव शरीर मुंबई लाया जायेगा जहां उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।
55 वर्षीय श्रीदेवी को पहली फीमेल सुपरस्टार भी कहा जाता था। पद्मश्री से सम्मानित की जा चुकीं श्रीदेवी ने फिल्म निर्माता निर्देशक बोनी कपूर से विवाह किया था। श्रीदेवी को अपने सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए कई बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिले। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख जताया है। उनके निधन से बॉलीवुड में भी शोक की लहर है। मुंबई में उनके घर के बाहर प्रशंसकों की भीड़ लगना शुरू हो गयी है।
श्रीदेवी के परिवार से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि विवाह समारोह के बाद कुछ संबंधी दुबई से भारत लौट आए थे लेकिन श्रीदेवी और उनकी छोटी बेटी खुशी दुबई में रूक गई थीं। श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी अपनी फिल्म की शूटिंग की वजह से मुंबई में ही थीं।
सबके दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा चांदनी यानी श्रीदेवी अब नहीं रहीं। शनिवार को देर रात दुंबई में उनका निधन हो गया। श्रीदेवी को अचानक हार्ट अटैक आया और उन्हें बचाया नहीं जा सकता। दुबई में अभिनेत्री श्रीदेवी फैमिली वेडिंग अटेंड करने पहुंची थीं। उनकी निधन की खबर सुनकर हर कोई हैरान है। फैंस सहित पूरा बॉलीवुड सदमें में है।श्रीदेवी के परिवार के करीबियों से मिली जानकारी के मुताबिक अंतिम संस्कार के लिए श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुंबई लाया जाएगा।
श्रीदेवी के निधन के बाद अंधेरी में उनके घर के बाहर भारी तादाद में रात से ही उनके फैंस जमा हो गए हैं। मुंबई पुलिस ने श्रीदेवी के घर के बाहर की सुरक्षा बढ़ा दी है। श्रीदेवी की मौत की खबर से पूरा बॉलीवुड दुखी है।
अंतिम संस्कार के लिए श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुंबई लाया जाएगा। अंधेरी में उनके घर के बाहर भारी तादाद में रात से ही उनके फैंस जमा हो गए हैं। अपनी फेवरेट अभिनेत्री की मौत की खबर सुनकर फैंस दुखी हैं। जैसे ही उन्हें ये खबर मिली भारी संख्या में श्रीदेवी के फैंस उनके घर के बाहर इकट्ठा हो गए। फैंस का कहना है कि वो ये सुनकर अभी भी शॉक्ड हैं और उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि अभिनेत्री अब इस दुनिया में नहीं रहीं।
Leave a Reply