नवीन जयहिंद से लिया दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति ने तलाक , ट्वीटर पर लिखा मिस करूंगी

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपने पति नवीन जयहिंद से तलाक ले लिया हैं। इसकी जानकारी स्वाति ने अपने ट्वीटर अकाउंट से देते हुए लिखा है कि यह उनके लिए बेहद दुखद घड़ी है। उनके परियों की कहानियों वाले दिन खत्म हो गए। उन्होंने आगे लिखा है कि कई बार शानदार लोग भी साथ नहीं रह पाते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने पूर्व पति को बहुत याद करेंगी।

स्वाति ने ट्वीट किया कि जिस वक्त आपकी परियों की कहानियां खत्म हो जाएं, वह बहुत दर्दनाक होता है। मेरा खत्म हो गईं। मैंने और नवीन ने तलाक ले लिया हैं। कई बार शानदार लोग भी साथ नहीं रह पाते हैं। उन्हें और भविष्य में उनके साथ जो जिंदगी होती, उसे मिस करूंगी।’

[object Promise]

उन्होंने आगे लिखा है कि हर दिन ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि वो हमें और हमारे जैसे लोगों को यह पीड़ा सहने की ताकत प्रदान करें। आपको बताते जाए कि स्वाति मालीवाल के पूर्व पति नवीन जयहिंद आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े हुए हैं। आप सरकार ने ही स्वाति को भी दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया था।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *