नई दिल्ली। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को नववर्ष के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को नववर्ष की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “साल 2020 शानदार रहे। यह साल खुशी और समृद्धि से भरा हो। सभी लोग स्वस्थ रहें और सभी की आकांक्षाएं पूरी हो। आप सभी को साल 2020 की हार्दिक शुभकामनाएं।”
31 दिसंबर को, मोदी ने 2019 में देश की उपलब्धियों और 2020 के लिए आकांक्षाओं से संबंधित एक संकलन भी ट्वीट किया।
राहुल गांधी, जो केरल के वायनाड संसदीय क्षेत्र से सांसद भी हैं, ने एक ट्वीट में कहा, “आप सबको नया साल मुबारक हो। आपका साल शानदार हो। स्वागत है 2020।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा, “आप सबको नया साल बहुत-बहुत मुबारक हो।”
Leave a Reply