नया खुलासा : मिर्ची अटैक करने वाले ने बताया CM केजरीवाल पर किसने कराया हमला

[object Promise]

नई दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मिर्ची फेंकने के मामले में एक नया खुलासा हुआ है जो खुद आरोपी अनिल कुमार शर्मा ने किया है. आरोपी ने बताया है कि किसने उसे मिर्ची पाउडर फेंकने के लिए कहा था. अनिल ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उसे मिर्ची फेंकने के लिए आप नेताओं ने ही कहा था. यह उनका पब्लिसिटी स्टंट था.

इसके लिए उसे बकायदा सीएम आवास पर बुलाया गया था और उससे ये सब करने को कहा गया था. एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे सचिवालय में घुसने में मदद की थी. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला करने व मिर्च पाउडर फेंकने वाले अनिल की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है. अनिल ने अदालत में जो बयान दिया है उसमें उसने आप नेताओं को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है.

तीस हजारी अदालत के महानगर दंडाधिकारी अभिलाष मल्होत्रा के समक्ष आरोपी ने बयान में कहा कि उससे आप नेताओं ने मिर्च पाउडर फेंकवाया था. कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी मदद की थी. अदालत ने आरोपी की न्यायिक हिरासत 19 दिसंबर तक बढ़ा दी है. गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने आरोपी को 20 नवंबर को सचिवालय में मुख्यंत्री पर मिर्च पाउडर डालने की कोशिश के बाद गिरफ्तार किया था. अनिल कोई शिकायत लेकर मुख्यमंत्री से मिलने गया था और वहां उन पर मिर्च पाउडर फेंका.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *