नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को लेकर बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा है । प्रियंका गांधी ने कहा है कि सरदार पटेल आरएसएस के सख्त खिलाफ थे और आज सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी को उन्हें श्रद्धांजलि देते देखकर बहुत खुशी होती है । प्रियंका ने यह भी कहा कि बीजेपी का अपना कोई स्वतंत्रता सेनानी महापुरुष नहीं है ।

बीजेपी का अपना कोई स्वतंत्रता सेनानी महापुरुष नहीं है- प्रियंका
एक अन्य ट्वीट में प्रियंका गांधी ने कहा, ‘’बीजेपी के इस कदम से दो चीजें स्पष्ट होती हैं । पहला यह कि उनका अपना कोई स्वतंत्रता सेनानी महापुरुष नहीं है। तक़रीबन सभी कांग्रेस से जुड़े थे । दूसरा, सरदार पटेल जैसे महापुरुष को एक न एक दिन उनके शत्रु भी नमन करने लग गए है ।’’
Leave a Reply