[object Promise]
औरास/ उन्नाव
नगर प्रशासन और वन विभाग की मिलीभगत से बिना अनुमति हरे भरे वृक्षों पर आरा चलाने का काम जिम्मेदारों के माध्यम से बखूबी किया जा रहा है जिसमें क्षेत्रीय प्रशासन आंखें मूंदकर गुणवत्ता एवं औषधि वाले वृक्षों को दिनदहाड़े काटकर पर्यावरण को भारी क्षति पहुंचाने का तमाशा देख रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत औरास के मुरुवन टोला में दिनदहाड़े नीम के विशालकाय वृक्ष को नगर पंचायत के जिम्मेदार कर्मियों द्वारा काट दिया गया जिसकी जानकारी होने के बावजूद वन विभाग जान कर भी अंजान बना हुआ है। मोहल्ले वासियों ने बताया कि अभी तक वहां नहीं पहुंचा है। बताते चलें कि ऐसे कई वृक्ष नगर पंचायत कर्मियों द्वारा रातो रात गायब कर दिए गए जिसमें वन विभाग के मिलीभगत की पूर्ण संभावना है।
Leave a Reply