
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी। मुसाफिरखाना नगर पंचायत में पोस्ट ऑफिस के समीप बने नवनिर्मित पुरूष व महिला शौचालय का बुधवार को चेयरमैन बृजेश कुमार गुप्ता व अधिशासी अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने फीता काटकर उद्धाटन किया। शौचालय से नगरवासियों के साथ ही राहगीरों को सहूलितय होगी। चेयरमैन ने कहा कि नगर में एक भी महिला शौचालय नहीं होने से बाजार आने वाली महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था। शौचालय का निर्माण हो जाने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। इस मौेके चंदन मोदनवाल अनवर अली वीरेंद्र कुमार शनी कुमार सभासद सहित सतीश कसौधन, शिवजी अग्रहरि श्री राम कौशल कृष्णा कुमार तिवारी सुशील टण्डन सहितआदि मौजूद रहे।
Leave a Reply