नगर निगम ने तोड़ा अवैध निर्माण

[object Promise]

गाजियाबाद के साइन सिहानी गेट इलाके में शांति नगर में अवैध निर्माण तोड़ने आज नगर निगम का दस्ता पहुंचा जिसके बाद वहां हंगामा शुरू हो गया और पब्लिक में इसका पुरजोर विरोध किया जिसको लेकर नगर निगम के दस्ते ने करीब 11 अवैध मकानों को ध्वस्त किया जिस दौरान वहां रह रहे लोगों ने खूब हंगामा बरपाया इस दौरान एक बुजुर्ग ने छत से कूदने का प्रयास भी किया हालांकि बाद में उन बुजुर्ग को पकड़ लिया गया और उन्हें नीचे उतारा गया वहीं महिलाओं का कहना है कि उनके पास कागजात मौजूद है लेकिन नगर निगम उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा ऐसे में दूसरी तरफ नगर निगम के दस्ते का कहना है कि यह जगह निगम की है और इस पर अवैध निर्माण किया गया है जिसका तोडा जाना जरूरी है ।।

वहीं दूसरी तरफ लोगों का कहना है कि नगर निगम ने इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी और मकान तोड़े जाने को लेकर कोई भी नोटिस पहले जारी नहीं किया गया जिसके बाद वहां रह रहे लोगों का बुरा हाल है और वह लगातार इसका विरोध कर रहे हैं

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *