अलीगढ़, कार्यकाल के तीन साले पूरे होने पर महापौर मोहम्मद फुरकान ने शनिवार को नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह व पार्षदों के साथ सेवाभवन व जवाहर भवन में श्रमदान किया। परिसर में झाड़ू लगाकार लोगों से स्वच्छता की अपील की। उन्होंने कहा कि अगले दो साल में अलीगढ़ शहर विकास की नई परिभाषा लिखेगा। महापौर ने नगर निगम बोर्ड के सभी पार्षद, अधिकारी व कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें संकल्प दिलाया कि आने वाले दो साल अलीगढ़ के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
बोर्ड का प्रत्येक पार्षद जन समस्याओं के समाधान और अलीगढ़ में विकास की परिभाषा लिखने के लिए 24 घंटे शहरवासियों के साथ खड़ा है। वर्तमान बोर्ड का कार्यकाल सराहनीय है, शेष दो साल में बोर्ड बेहतर काम करेगा। स्वर्णिम अक्षरों में इस बोर्ड का कार्यकाल याद किया जाएगा।
नगर आयुक्त ने नगर निगम के समस्त पार्षद, अधिकारी और कर्मचारियों को आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर को अव्वल बनाने के लिए जी-जान से जुट जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ बदलाव की ओर दिन प्रतिदिन अग्रसर हो रहा है। शहरवासियों के विश्वास और सहयोग के बल पर आने वाले दिनों में अलीगढ़ शहर को एक नई पहचान मिलेगी। शहरवासियों के सहयोग के बिना विकास और बदलाव संभव नही। शहरवासियों को स्वयं मंथन करना होगा कि अलीगढ़ शहर कैसा हो। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, सहायक नगर आयुक्त राज बहादुर सिंह, मुख्य अभियंता कुलभूषण वार्ष्णेय, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय राय, अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी, सहायक अभियंता सिब्ते हैदर, अतर सिंह, अखिलेश तिवारी, महेंद्र सिंह, राजेश कुमार, पार्षद शाकिर अली, मुशर्रफ हुसैन, रंजीत, इमरान खान, विमलेश देवी, नफीस शाहीन, अमीरुद्दीन, अनीस मियां, हुस्न बानो, संजय शर्मा, हामिद खान, नरेंद्र कुमार सिंह, आरसी सैनी, रामजीलाल, अहसान रब, देश दीपक, धर्मवीर सिंह, संजय सक्सेना आदि थे।
Leave a Reply