नए जोश में जाबांज अभिनंदन की आसमान में वापसी, एयरफोर्स चीफ के साथ उड़ाया मिग-21

[object Promise]

पठानकोट । अपनी बहादुरी और अदम्य साहस से पाकिस्तान के एफ-16 विमान को पलभर में मार गिराने वाले विंग कमांडर अभिनंदन ने एक बार फिर शानदार वापसी की है। पाकिस्तान की हिरासत से छूटने के छह महीने बाद सोमवार को इस जाबांज पायलट ने एयरफोर्स के एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ के साथ पठानकोट एयरबेस से मिग -21 लड़ाकू विमान उड़ाया। इस दौरान अभिनंदन नए लुक और नए जोश में दिखाई दिए।

बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी विमानों को खदेड़ने और F-16 जैसे अत्याधुनिक लड़ाकू विमान को मार गिराने वाले अभिनंदन को स्वतंत्रता दिवस पर वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। पठानकोट एयरबेस से विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान ने मिग-21 के ट्रेनर वर्जन के जरिए आसमान में अपनी वापसी की।

बड़ी बात यह है कि इस अहम मौके पर उनका उत्साह बढ़ाने के लिए वायुसेना प्रमुख धनोआ भी विमान में मौजूद रहे। धनोआ भी मिग-21 के पायलट रह चुके हैं। उन्होंने करगिल युद्ध के समय 17 स्क्वैड्रन की कमान संभालते हुए यह विमान उड़ाया था।

बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान विंग कमांडर अभिनंदन एक बड़ा चेहरा बने थे। अभिनंदन के भारत लौटने के बाद उनके दोबारा विमान उड़ाने पर सस्पेंस बन गया था।

हालंकि तब एयरफोर्स चीफ धनोआ ने साफ किया था कि मेडिकल फिटनेस के बाद अभिनंदन दोबारा विमान उड़ाएंगे। पिछले महीने आईएएफ बेंगलुरु के इंस्टिट्यूट ऑफ ऐरोस्पेस मेडिसिन ने अभिनंदन वर्तमान को दोबारा उड़ान भरने की मंजूरी दे दी थी। इस मंजूरी से पहले उनकी मेडिकल जांच की गई और वह इस जांच में पूरी तरह पास हो गए।

याद रहे कि 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे। भारत ने उसका बदला पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक कर लिया। 27 फरवरी को भारतीय सीमा में घुस आए पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों का मिग-21 बाइसन से पीछा करते हुए अभिनंदन एलओसी पार कर गए थे और पाकिस्तानी फाइटर प्लेन F-16 को मार गिराया था।

इस दौरान उनका विमान क्रैश हो गया था और वह पैराशूट से नीचे उतरे थे, लेकिन पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में उतरने के चलते वह पाक सेना की कैद में पहुंच गए थे। वर्तमान को जब पाकिस्तानी सेना ने पकड़ा था तब उन्होंने अदम्य साहस का परिचय दिया, जिसकी आज भी तारीफ की जाती है। उन्हें इसके लिए स्वतंत्रता दिवस पर वीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

[object Promise]
वायु सेना प्रमुख बीएस धनोआ और विंग कमांडर अभिनंदन

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *