धमकी के ऑडियो पर टिकी पुलिस की पड़ताल, एक युवती से हुई थी अंतिम बार बात

[object Promise]

लखनऊ, राजधानी के पीजीआइ क्षेत्र में इंजीनियर रजत बाजपेयी की मौत के मामले में अब पुलिस की पड़ताल धमकी वाले ऑडियो पर टिकी है। रजत की मां अलका ने पुलिस को बताया कि बीते कुछ माह पूर्व हुए झगड़े के बाद बेटे के दोस्तों ने उसे घर से निकलते ही मारने की धमकी दी थी। अलका ने रजत की फोन पर हुई दोस्तों से बातचीत के दौरान मिली धमकी का ऑडियो भी पुलिस को मुहैया कराया है।

[object Promise]
लखनऊ पीजीआइ क्षेत्र में वृंदावन कॉलोनी में तालाब में 18 नवंबर को इंजीनियर का शव मिलने का मामला। जांच के लिए फोरेंसिक लैब जाएगा मोबाइल और धमकी का ऑडियो। 17 नवंबर की रात दो दोस्तों के साथ पार्टी मनाने की बात कहकर घर से निकला था।

पुलिस अब ऑडियो और रजत के मोबाइल फोन को फोरेंसिक साइंस लैब भेज कर वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर जांच कराने की बात कह रही है। रजत की मां जहां उसके दोस्त अर्पित त्रिवेदी और तुषार विमल पर बेटे की हत्या का मुकदमा दर्ज कराकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग कर रही हैं। वहीं, पीजीआइ पुलिस अभी भी रजत की मौत का कारण पानी में डूबना ही बता रही है। एसीपी कैंट बीनू सिंह ने बताया कि रजत के मोबाइल और दोस्तों की धमकी से संबंधित ऑडियो को जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लैब भेजा जाएगा। वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाही की जाएगी। वहीं, रजत के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है। एसीपी ने बताया कि घटना स्थल के आस पास के रास्तों के सीसी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। जिससे यह पता चल सके कि हत्या से पहले रजत के साथ कौन-कौन था। घटनास्थल पर रजत अकेले पहुंचा अथवा कोई और भी उसके साथ था।

अंतिम बार एक युवती से हुई थी इंजीनियर रजत की बात

एसीपी कैंट ने बताया कि घटना के दिन रात करीब 09: 30 से 10 बजे के बीच रजत की एक युवती से बात मोबाइल पर बात हुई थी। काल डिटेल्स के आधार पर यह सामने आया था। इस पर युवती के बारे में पता लगाया गया तो जानकारी हुई कि वह उसके साथ पढ़ी थी। युवती को बुलाकर पूछताछ की गई तो उसने कहा कि रजत ने उसे फोन किया था वह अत्यधिक नशे में था। रजत बात करने की जिद कर रहा है पर युवती ने उससे कहा कि वह अभी नशे में है इस समय बात न करे। सुबह बात करेगी। इसके बाद युवती से रजत की कोई बात नहीं हुई। एसीपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में रजत की मौत का कारण पानी में डूबना ही आ रहा है। हत्या की पुष्टि नहीं हो रही है। हालांकि क बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है।

यह है पूरा मामला 

मामला पीजीआई थानाक्षेत्र का है। यहां के कृष्ण विहार निवासी मिलता बाजपेई उत्तराखंड में सिविल इंजीनियर के पद पर हैं। इनका बेटा रजत बाजपेई बीटेक कर चुका है। 20 नवंबर को नौकरी के लिए उत्तराखंड जाने वाला था। इससे पहले 17 नवंबर को शाम 4:00 बजे दोस्तों के संग पार्टी के लिए निकला और देर रात तक नहीं लौटा। रजत की मां अलका ने बताया कि खोजबीन के बाद भी कुछ पता न चला। 18 नवंबर को वृंदावन सेक्टर -12 स्थित तालाब के बाहर बेटे के कपड़े मिले थे। देर रात उसका तालाब में नग्न शव मिला। मृतक की मां का आरोप है कि बेटे को उसका दोस्‍त अर्पित निवासी वृंदावन योजना सेक्टर दो बुलाने आया था। उसके बाद से ही बेटा नहीं लौटा। बेटे के दो दोस्‍तों अर्पित और तुषार निवासी विमल रेजीडेंसी सुरक्षा इंक्लेव एल्डिको ने मिलकर उसकी हत्या की है। दोनों से कुछ दिन पहले बेटे का झगड़ा हुआ था उन्होंने बेटे को मारने की धमकी दी थी। इसका ऑडियो भी उनके पास है। जिसमें घर से निकलते ही दोनों आरोपित दोस्त मारने की धमकी दे रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *