दो मिनट में मिल सकती है जानकारी , आपके घर के आसपास कहां है आधार सेवा केंद्र , ये है तरीका

[object Promise]

नई दिल्ली, आधार से जुड़ी कुछ सेवाएं केवल आधार सेवा केंद्रों पर उपलब्ध होती हैं। मिसाल के तौर पर अगर आप अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आधार सेवा केंद्र जाना होगा। इसके अलावा अगर आपको अपने एड्रेस, जन्मतिथि व किसी भी अन्य तरह की जानकारी को ऑनलाइन अपडेट कराने में दिक्कत पेश आ रही है तो आप निकटतम आधार सेवा केंद्र पर जाकर इस तरह के विवरण अपडेट करा सकते हैं। हालांकि, आपके घर के आसपास कौन-सा आधार सेवा केंद्र है, इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप कई माध्यमों का सहारा ले सकते हैं।

[object Promise]
आधार हेल्पलाइन नंबर 1947 पर आप हिन्दी अंग्रेजी तेलुगू कन्नड़ तमिल मलयालम पंजाबी गुजराती मराठी उड़िया बंगाली असमी और उर्दू सहित 12 भाषाओं में आप यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। UIDAI की ओर से किए गए एक ट्वीट में ऐसा कहा गया है।

निकटतम आधार सेवा केंद्र की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हेल्पलाइन नंबर 1947 पर कॉल कर सकते हैं। आधार हेल्पलाइन नंबर 1947 पर आप हिन्दी, अंग्रेजी, तेलुगू, कन्नड़, तमिल, मलयालम, पंजाबी, गुजराती, मराठी, उड़िया, बंगाली, असमी और उर्दू सहित 12 भाषाओं में आप यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। UIDAI की ओर से किए गए एक ट्वीट में कहा गया है कि आप आधार से जुड़े किसी भी तरह के सवाल अपनी स्थानीय भाषा में प्राप्त कर सकते हैं।

UIDAI की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया है, ”आप अपने मोबाइल नंबर या लैंडलाइन नंबर से 1947 पर फोन कर निकटतम आधार केंद्र का पता लगा सकते हैं। आप अपने इलाके के अधिकृत केंद्र का पता जान सकते हैं। आप mAadhaar App के जरिए भी आधार केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।”

mAadhaar App के जरिए

अगर आप Android User हैं तो गूगल प्ले स्टोर से mAadhaar App डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, अगर आप iOS यूजर हैं तो ऐप स्टोर से इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप के जरिए आप कोई अन्य तरह की सुविधाएं प्राप्त कर सकते हैं। आप इस ऐप के जरिए भी निकटतम आधार केंद्र की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

UIDAI की वेबसाइट से

The post दो मिनट में मिल सकती है जानकारी , आपके घर के आसपास कहां है आधार सेवा केंद्र , ये है तरीका appeared first on Jan Sandesh Online.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *