दो बदमाशों के पैरों में लगी गोली दिल्ली पुलिस- बदमाशों की बीच हुई मुठभेड़ में

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस और दो बदमाशों के बीच बुधवार तड़के मुठभेड़ हो गई। यह कनॉट प्लेस के शंकर मार्केट में हुई । इसके बाद मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नई दिल्ली जिला पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश मौके पर ही दबोच लिए गए। एक बदमाश मौके से भागने में कामयाब रहा। गिरफ्तार किए गए तीन में से जिन दो बदमाशों के गोलियां लगीं हैं, उनके नाम सलीम और इस्माइल, वहीं तीसरे बदमाश का नाम साऊद पता चला है।

चारों बदमाश बुधवार तड़के कार से कनाट प्लेस इलाके में पहुंचे थे। नई दिल्ली जिला पुलिस के अधिकारियों का दावा है कि चारों बदमाश इलाके में सुबह की सैर पर आए लोगों को निशाना बनाने की फिराक में घूम रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार,पकड़े गये तीनों बदमाशों पर 90 से ज्यादा आपराधिक मामले दिल्ली के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। गिरोह सुबह सैर पर आए राहगीरों को ही निशाना बनाता था। कुछ दिन पहले इसी गिरोह ने कनाट प्लेस इलाके में निशांत सिंह नाम के एक युवक से उसकी साइकिल छीन ली थी। निशांत सिंह एक केंद्रीय मंत्री का करीबी रिश्तेदार बताया जाता है। निशांत के साथ जब घटना घटी उस वक्त वो साइकलिंग करता हुआ दिल्ली के द्वारका इलाके से कनाट प्लेस में पहुंचा था।

पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस को कई वारदातों में झपटा हुआ सामान मिला है। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उपायुक्त ईश सिंघल ने मुठभेड़ की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि घायल बदमाशों का इलाज चल रहा है। मौके से फरार हुए एक बदमाश के बारे में भी काफी जानकारी मिली है। उसकी तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। मौके से पुलिस को बदमाशों के पास से एक मोटर साइकिल और एक कार मिली है। मोटर साइकिल चोरी की पाई गयी है। जबकि कार के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *