देश में संक्रमित हुए लोगों की संख्या करीब 60,000, सरकार ने कहा- इसके साथ जीना सीखना होगा

[object Promise]

 

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 (COVID-19) से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि के बीच केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि लोगों को अब ‘कोरोना वायरस (CoronaVirus) के साथ जीना सीखना होगा।’ गौरतलब है कि आज देश में कोरोना वायरस से अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या करीब 60,000 पहुंच गई है जबकि संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1,900 से ज्यादा हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज शाम की जिलेवार स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि देश के 216 जिले ऐसे हैं जिनमें कोरोना वायरस संक्रमण का अभी तक कोई मामला नहीं आया है, वहीं कई जिलों में हालात पहले से सुधरे हैं और वहां भी मामले आने बंद हो गए हैं। साथ ही मंत्रालय ने कोविड-19 से बचाव को ही इसके खिलाफ प्रभावी हथियार बताते हुए लोगों से कहा कि वे फिलहाल संक्रमण से बचाव के लिए अपनाए जाने वाले तौर-तरीकों को अब अपनी जीवन शैली का हिस्सा बना लें।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने माना कि वह अपने राज्य और विशेष रूप से मुंबई में वायरस संक्रमण की चेन को तोड़ने में असफल रहे हैं और जरूरत पड़ने पर वह राज्य में पुलिस बल को कुछ आराम देने के लिए केन्द्र सरकार से अतिरिक्त कर्मियों की मांग कर सकते हैं।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 731 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में अभी तक वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 19,063 पहुंच गई है। राज्य में संक्रमण से आज 37 लोगों की मौत होने के साथ ही कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 731 हो गयी है। मुंबई में अभी तक 11,967 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और 462 लोगों को संक्रमण से मौत हुई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे का कहना है कि मुंबई में अगले 15-20 दिनों में संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से कमी आएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *