नई दिल्ली, 1 अप्रैल यानी आज से पूरे देश में देश का सबसे बड़ा पेमेंट बैंक अपनी सर्विस शुरू कर देगा। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक इसके जरिए सभी नागरिकों को कई सारी सेवाएं फ्री में देगा।
यह पेमेंट बैंक देश के सभी पोस्ट ऑफिस में खोला जाएगा। पूरे देश में इस वक्त इंडिया पोस्ट के 1।55 लाख पोस्ट ऑफिस हैं। इसमें 650 पेमेंट बैंक उनकी सहायता करेंगे। इसके तहत एक लाख रुपये तक का बचत खाता, 25 हजार तक की जमा राशि पर 5.5 फीसदी ब्याज, चालू खाता और थर्ड पार्टी इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
वहीं आधार भुगतान का पता बन जाएगा। एक बार सेवा शुरू होने के बाद आईपीपीबी देश का सबसे बड़ा वित्तीय सेवा नेटवर्क बन जाएगा।
बता दें कि इसके तहत पोस्ट मैन और ग्रामीण डाक सेवक शहरी और ग्रामीण इलाकों में डिजिटल पेमेंट सेवा पहुंचाएंगे। 2015 में आरबीआई ने भारतीय पोस्ट को पेमेंट बैंक के रूप में काम करने की सैद्धांतिक मंजूरी दी थी।
Read More : 20 घंटे में तीन मुठभेड़ों में मारे गये 8 आतंकवादी, दो सैनिक शहीद, दो नागरिकों की भी मौत
Leave a Reply