देशी पिस्टल के साथ अभियुक्त चेकिंग के दौरान हुए गिरफ्तार

[object Promise]
 उन्नाव। जनपद  में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना बांगरमऊ पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों की चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को एक देशी 09एमएम पिस्टल बरामद कर गिरफ्तार किया गया ।
[object Promise]कस्बे के  मिल्क डेरी मो0 मिश्राना निकट रेलवे क्रांसिंग कस्ब गंजमुरादाबाद में संदिग्ध व्यक्तियों  वाहनों की चेकिंग के दौरान अभियुक्त सुनील मिश्रा उर्फ सोनू पुत्र स्व0 कृष्ण कुमार मिश्रा नि0 नेवादा राघवपुर थाना मल्लांवा जनपद हरदोई को एक अदद देशी एमएम पिस्टल बरामद कर गिरफ्तार किया गया। असलहा बरामदगी के आधार पर थाना बांगरमऊ में उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 44/2021 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 रामजीत यादव,का0 ध्रुव कुमार मौजूद रहे। वही गंगाघाट पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों की चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया ।जानकारी के अनुसार  नये पुल के पास आनन्द घाट जाने वाली रोड से संदिग्ध व्यक्तियों वाहनों की चेकिंग के दौरान अभियुक्त बाबू पुत्र वसीम निवासी मनोहर नगर थाना गंगाघाट   उम्र 19 वर्ष  को एक अदद तमंचा देशी 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस  के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा   पंजीकृत किया गया ।  अग्रेत्तर विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0  रोहित कुमार पाण्डेय ,का0 कृष्ण प्रताप का0 रजनीश चौधरी मौजूद रहेें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *