[object Promise]
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को दिवाली के मौके पर देशवासियों को बधाई दी। राष्ट्रपति ने ट्वीट किया, दिवाली के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई। आइए इस दिन को हम प्रेम, सहानुभूति और मेल-जोल का दीपक प्रज्जवलित करते हुए मनाएं और खासकर जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट किया , रोशनी का यह उत्सव हम सभी के जीवन में नया प्रकाश लेकर आए और हमारा देश सदैव सुख, समृद्धि और सौभाग्य से आलोकित रहे।
Leave a Reply