देशभर में कोरोना का आंकड़ा 3072 पहुंचा, 75 की हुई मौत, तब्लीगी जमात के 22 हजार से अधिक लोग क्वारंटीन

[object Promise]

नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक इस खतरनाक वायरस के तीन हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। इस जानलेवा बीमारी के कारण अब तक 75 लोगों की मौत हो हुई है। कोरोना वायरस का कहर दुनिया के साथ-साथ भारत में भी बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में इस खतरनाक वायरस के अब तक 3072 पॉजिटिव केस आ चुके हैं।

एक दिन में सबसे ज्यादा 525 मामले सामने आए हैं। इस बीमारी से 213 लोग ठीक हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब तक 75 मरीजों ने कोरोना से जान गंवाई है। भारत सरकार की तरफ से लोगों को इसके प्रति जागरूक किया जा रहा है, फैलने से रोकने के लिए कई कदम भी उठाए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि तब्लीगी जमात से जुड़े कोरोना के मामले करीब 22 राज्यों में मिले हैं जिनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तराखंड, केरल, बिहार, मेघालय, प. बंगाल, मध्यप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और हरियाणा समेत कुछ और राज्य शामिल हैं।

वायरस अंडमान निकोबार तक पहुंच गया। देश में खबर लिखे जाने तक कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 3072 है जिनमें से तब्लीगी जमात से संबंधित मामले 1,023 हैं। तब्लीगी जमात के संपर्क में आए करीब 22 हजार से अधिक लोगों को क्वारंटीन किया गया है। 1-3 अप्रैल के बीच देश में कोरोना के 1,162 मामले सामने आए हैं जिनमें 647 तब्लीगी जमात से जुड़े हैं यानी औसत निकालें तो 50 फीसदी से अधिक मामले तब्लीगी जमात से जुड़े सामने आए हैं।

राज्य पॉजिटिव केस (55 विदेशी) डिस्चार्ज मौत
1. आंध्र प्रदेश 161 1 1
2. अंडमान निकोबार 10 0 0
3. अरुणाचल प्रदेश 1 0 0
4. असम 24 0 0
5. बिहार 30 0 1
6. चंडीगढ़ 18 0 0
7. छत्तीसगढ़ 9 3 0
8. दिल्ली 445 15 6
9. गोवा 7 0 0
10. गुजरात 105 14 10
11. हरियाणा 49 24 0
12. हिमाचल प्रदेश 6 1 1
13. जम्मू-कश्मीर 75 3 2
14. झारखंड 2 0 0
15. कर्नाटक 128 12 3
16. केरल 295 41 2
17. लद्दाख 14 3 0
18. मध्य प्रदेश 104 0 6
19. महाराष्ट्र 490 42 24
20. मणिपुर 2 0 0
21. मिजोरम 1 0 0
22. ओडिशा 5 0 0
23. पुदुचेरी 5 1 0
24. पंजाब 57 1 5
25. राजस्थान 200 21 0
26. तमिलनाडु 411 6 21
27. तेलंगाना 159 1 7
28. उत्तराखंड 16 2 0
29. उत्तर प्रदेश 174 19 2
30. पश्चिम बंगाल 69 3 3
कुल कोविड-19 मरीजों की स्थिति 3072 184 68

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *