दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना भारत, ब्रिटेन और फ्रांस को छोड़ा पीछे

दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना भारत, ब्रिटेन और फ्रांस को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के लिए एक अच्छी खबर आई है। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। 2.94 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के साथ भारत ने साल 2019 में ब्रिटेन और फ्रांस को पीछे धकेल दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अगले पांच साल के भीतर भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने का उद्देश्य रखा है।

अमेरिका के शोध संस्थान वर्ल्ड पॉपुलेशन रीव्यू ने एक रिपोर्ट में बताया है कि आत्मनिर्भर बनने की पूर्व की नीति से भारत अब आगे बढ़ते हुए एक खुली बाजार वाली अर्थव्यवस्था के रूप में विकसित हो गया है।

रिपोर्ट में बताया गया है, ‘सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के मामले में भारत 2.94 लाख करोड़ (ट्रिलियन) डॉलर के साथ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बना है। इस मामले में उसने 2019 में ब्रिटेन तथा फ्रांस को पीछे छोड़ दिया है।

ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था का आकार 2.83 ट्रिलियन डॉलर है, जबकि फ्रांस का 2.7 ट्रिलियन डॉलर बनी हुई है। क्रय शक्ति समानता (पीपीपी) के आधार पर भारत का जीडीपी 10.51 ट्रिलियन डॉलर है और यह जापान और जर्मनी से भी आगे है। हालांकि, भारत में अधिक आबादी के कारण प्रति व्यक्ति जीडीपी महज 2170 डॉलर ही बनती है। अमेरिका में प्रति व्यक्ति जीडीपी 62,794 डॉलर है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि भारत की रियल जीडीपी वृद्धि दर लगातार तीसरी तिमाही में कमजोर रह सकती है और 5 फीसदी के आसपास रह जाती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *