दिसंबर तक बढ़ जाएगी ठंड, जानें आज का मौसम का हाल

[object Promise]

नई दिल्ली, देश में धीरे-धीरे ठंड बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने शीत लहर के दोबारा शुरू होने की आशंका जताई है। कुल मिलाकर दिसंबर में सर्दी अपने चरम पर होगी। शुक्रवार की तुलना में शनिवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में मौसम बेहद ठंड रहा। वहीं यूपी, पंजाब समेत कई राज्यों में मौसम साफ हो गया है। जानें देश में आज कैसा रहेगा मौसम।

[object Promise]
देश में धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। उत्तर भारत में दिसंबर तक ठंड अपने चरम पर होगी। बढ़ते ठंड के चलते पार्कों में भी लोगों की संख्या कम होती दिखाई दे रही है। मौसम विभाग ने शीत लहर के दोबारा शुरू होने की आशंका जताई है।

हरियाणा में बढ़ी ठंड

हरियाणा में शनिवार सुबह रेवाड़ी का न्यूनतम तापमान तो 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को यहां पर 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।रिपोर्ट के मुताबिक, पहाड़ों में बर्फबारी का असर भी साफ दिखाई दे रहा है। आसमान साफ होने और सर्द हवाएं चलने से भी लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। वहीं, सर्दी का असर मॉर्निंग वॉक करने वालों पर भी पड़ा रहा है। लोग अब पार्कों में पहले की अपेक्षा कम दिखाई दे रहे हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) का पूर्वानुमान है कि राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में शनिवार को आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय धुंध होगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 और 9 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

दिल्ली में और बढ़ेगी ठंड

पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने औैर आसमान साफ हो जाने से ठंडक अभी और बढ़ेगी। अगले दो दिनों में ही न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस तक चले जाने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.0 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं हवा में नमी का स्तर 43 से 95 फीसद रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शनिवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 और नौ डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

यूपी के अलीगढ़ में बढ़ी ठिठुरन

यूपी के अलीगढ़ में शनिवार की सुबह ठिठुरन भरी रही। आसमान पूरी तरह साफ रहा। सुबह से सर्द हवा चल रही है, जिससे लोग ठिठुर भी रहे हैं। सुबह कुछ समय के लिए हल्का कोहरा वातावरण में छाया रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *