दिवाली का मोदी सरकार ने दिया कर्मचारियों को तोहफा, बढ़ाया 5 फीसदी DA

[object Promise]

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Narendra Modi ) की सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे दिया है। दरअसल, सरकार की कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों के 5 फीसदी दैनिक भत्ता (DA) बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर ने बताया कि बढ़े हुए भत्‍ते की रकम जुलाई 2019 से दी जाएगी। सरकार के इस निर्णय का फायदा 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और करीब 65 लाख पेंशनर्स को मिलने की उम्‍मीद है। वहीं इस निर्णय की वजह से सरकारी खजाने पर 16 हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।



कैबिनेट के फैसले में किसानों को भी राहत मिली …

केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर ने बताया कि किसान 30 नवंबर तक किसान सम्मान निधि के लिए आधार नंबर को दे सकते हैं। पहले यह तारीख एक अगस्त 2019 थी। इस निधि के तहत सरकार सालाना छह हजार रुपए की आर्थिक मदद छोटे किसानों को देती है।

इसके अलावा आशा कार्यकर्ताओं के वेतन को 1000 रुपए से बढ़ाकर 2000 रुपए कर दिया गया है।  आयुष्मान भारत के तहत 31 लाख से ज्यादा लोगों को फायदा हुआ है। वहीं 3.5 लाख से ज्यादा परिवारों का कार्ड बना है। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत स्‍कीम पश्चिम बंगाल और दिल्ली को छोड़कर अन्‍य सभी राज्‍यों में लागू है।

[object Promise]
आपको बताते जाए कि बीते एक साल में यह दूसरी बार है जब महंगाई भत्ता में इजाफा किया गया है। मोदी सरकार  ने अपने पहले कार्यकाल के आखिरी महीनों में कर्मचारियों और पेंशनधारकों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 12 फीसदी कर दिया था। पहले महंगाई भत्ता 9 फीसदी मिलता था।  सरकार ने बताया था कि इस  निर्णय से देश के खजाने पर 9168.12 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *