दिल्ली- NCR में हल्की बारिश, ओले गिरने की मौसम विभाग ने दी चेतावनी

[object Promise]

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में गुरुवार सुबह कोहरा छाया रहा, जबकि वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं दिल्ली और आसपास के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अधिकारी ने आगे बताया कि क्षेत्र का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं और दिन के दौरान आंधी-तूफान के साथ ओले पड़ सकते हैं। वहीं रेलवे अधिकारी ने बताया कि कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली करीब 12 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही थीं। राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई।

वहीं केंद्र चालित सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग (सफर) के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 245 दर्ज की गई। सफर ने कहा कि एक्यूआई में सुधार ‘पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण बढ़ी वायु गति और भारी बर्फबारी’ के कारण हुआ है।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *