दिल्ली: सोनिया गांधी ने पार्टी कार्यालय पर स्थापना दिवस पर फहराया तिरंगा

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी कार्यालय पर तिरंगा फहराकर 135 वां स्थापना दिवस मनाया । इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, एके एंटनी, मोतीलाल वोरा आदि नेता मौजूद थे।

NRC और CAA नोटबंदी से बड़ा झटका साबित होगा…
कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर NRC और CAA को लेकर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि सरकार का ये कदम गरीब लोगों के लिए नोटबंदी से भी बड़ा झटका साबित होगा। राहुल ने कहा कि सरकार के 15 दोस्तों को कोई कागजात नहीं देना होगा, लेकिन बाकी गरीब लोग इससे बहुत परेशान होंगे और ये कदम नोटबंदी से भी बड़ी झटका साबित होगा।

[object Promise]

आपको बताते जाए कि कांग्रेस पार्टी आज अपने स्थापना दिवस पर देशभर में ‘संविधान बचाओ-भारत बचाओ’ नामक फ्लैग मार्च निकालने का कार्यक्रम है।आयोजित सार्वजनिक सभाओं में अपनी-अपनी भाषाओं में संविधान की प्रस्तावना भी पढ़ेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *